दीवाना हूँ महाकाल का | मैं बेटा हूँ महाकाल का (हिंदी भजन)

॥ दीवाना हूँ महाकाल का ॥

दीवाना हूँ महाकाल का
उज्जैन के सरकार का
भोले बाबा मेरे है
मैं बेटा हूँ महाकाल का 2 ॥ धृ ॥

दरबार तेरे आऊंगा
तेरी भक्ति में रंग जाऊंगा 2
सब भक्तो के साथ मिलकर
जय जयकार लगाऊंगा 2
ना घेरा हो कोई काल का
ना माया ना जंजाल का
भोले बाबा मेरे है
मैं बेटा हूँ महाकाल का ॥ १ ॥

जब जब जपलु जय महाकाल
जीवन हो जाये खुशहाल 2
कृपा करदो बस महाकाल 2
दुनिया के पालनहार का
मेरे शम्भु दीन दयाल का
भोले बाबा मेरे है
मैं बेटा हूँ महाकाल का ॥ २ ॥

दीवाना हूँ महाकाल का
उज्जैन के सरकार का
भोले बाबा मेरे है
मैं बेटा हूँ महाकाल का 

॥ भजन का संपूर्ण अर्थ ॥
ध्रुवपद:
मैं भगवान महाकाल (शिव) का दीवाना (परम भक्त) हूँ, जो उज्जैन नगरी के राजा (सरकार) हैं। भोले बाबा मेरे सब कुछ हैं और मैं महाकाल का बेटा (संतान) हूँ।

कडवे १:
हे प्रभु, मैं आपके दरबार (मंदिर) में आऊंगा और आपकी भक्ति के रंग में पूरी तरह से रंग जाऊंगा। मैं आपके सभी भक्तों के साथ मिलकर आपकी जय-जयकार करूंगा। आपकी कृपा से मुझ पर मृत्यु (काल) का कोई भय या घेरा न हो और न ही इस संसार की झूठी माया या जंजाल का मुझ पर कोई असर हो। भोले बाबा मेरे हैं और मैं महाकाल का बेटा हूँ।

कडवे २:
जब भी मैं सच्चे मन से 'जय महाकाल' नाम का जप करता हूँ, मेरा जीवन खुशियों से भर जाता है (खुशहाल हो जाता है)। हे महाकाल, बस मुझ पर अपनी कृपा कर दीजिए, जिससे आपका यह भक्त निहाल (धन्य और आनंदित) हो जाए। आप पूरी दुनिया का पालन-पोषण करने वाले (पालनहार) हैं और मेरे शंभु दीनों (गरीबों और असहायों) पर दया करने वाले हैं। भोले बाबा मेरे हैं और मैं महाकाल का बेटा हूँ।

Post a Comment

आपला अमूल्य प्रतिसाद आमच्यासाठी खूप महत्त्वाचा आहे. जर आमच्याकडून लिखाणात काही चुकी झाली असेल किंवा आपणांस अजून काही सुचवायचा असेल तर खालील कमेंट बॉक्स मध्ये नक्की लिहा .

थोडे नवीन जरा जुने