शिव शंकर डमरू वाले | शिव भजन ( हिंदी )

हे धन्य तेरी माया जग में, ओ दुनिया के रखवाले
शिव शंकर डमरू वाले, शिव शंकर भोले भाले

जो ध्यान तेरा धर ले मन में, वो जग से मुक्ति पाए
भव सागर से उसकी नैया तू पल में पार लगाए
संकट में भक्तो में बढ़ कर तू भोले आप संभाले
शिव शंकर डमरू वाले...

है कोई नहीं इस दुनिया में तेरे जैसा वरदानी
नित सुमिरन करते नाम तेरा सब संत ऋषि और ज्ञानी
ना जाने किस पर खुश हो कर तू क्या से क्या दे डाले
शिव शंकर डमरू वाले...

त्रिलोक के स्वामी हो कर भी क्या औघड़ रूप बनाये
कर में डमरू त्रिशूल लिए और नाग गले लिपटाये
तुम त्याग से अमृत पीते हो नित प्रेम से विष के प्याले
शिव शंकर डमरू वाले...

जब चली कालिका क्रोधित हो खप्पर और खड़ग उठाए
तब महाकाल रूप धर जग में सब सुर और नर घबराए
तू लक्ष्मी का ही कर शक्ति ले संहार डाले
शिव शंकर डमरू वाले...

Post a Comment

आपला अमूल्य प्रतिसाद आमच्यासाठी खूप महत्त्वाचा आहे. जर आमच्याकडून लिखाणात काही चुकी झाली असेल किंवा आपणांस अजून काही सुचवायचा असेल तर खालील कमेंट बॉक्स मध्ये नक्की लिहा .

थोडे नवीन जरा जुने