देवा लम्बोदर गिरजा नन्दना,
देवा पूर्ण करो मनोकामना,
देवा सिद्ध करो सब कामना,
देवा लम्बोदर गिरजा नन्दना।
तू दुःख हरता,
तू सुख करता,
विद्या दायी गजानना,
देवा लम्बोदर गिरजा नन्दना।
पाँव पैझनिया रुनझुन बाजे,
रुनझुन बाजे छम छम बाजे,
नृत्य करत हे गजानना,
देवा लम्बोदर गिरजा नन्दना।
सबसे पहले पूजा तुम्हारी,
हर बुधवार देवा पूजा तुम्हारी,
मोदक भोग लगाओ ना,
देवा लम्बोदर गिरजा नन्दना।