गौरी के नंदन की हम पूजा करते है ॥
हम पूजा करते है, हम वंदना करते है ॥
गौरी के नंदन की हम पूजा करते है ॥
शुभ कारज से पहले तेरा ध्यान जो धरते है ॥
कोई संकट आये तो प्रभु रक्षा करते है ॥
उस संकटहारे की हम पूजा करते है ॥
गौरी के नंदन की हम पूजा करते है ॥
वो धन्य है गौरी माँ जिसने तुझे जन्म दिया ॥
भोले भंडारी ने तुझको उपदेश दिया ॥
शंकर के दुलारे की हम पूजा करते है ॥
गौरी के नंदन की हम पूजा करते है ॥
संकट के हरता तुम मंगल के दाता हो ॥
भक्तों के लिए भगवन तुम भाग्य विधाता हो ॥
उस पालनहारे की हम पूजा करते है ॥
गौरी के नंदन की हम पूजा करते है ॥
नित ध्यान धरे तेरा हम तुमको मनाते है ॥
मोदक मिश्री भगवन तेरे भोग लगाते है ॥
रिद्धि सिद्धि के दाता की हम पूजा करते है ॥
गौरी के नंदन की हम पूजा करते है ॥
टिप्पणी पोस्ट करा
आपला अमूल्य प्रतिसाद आमच्यासाठी खूप महत्त्वाचा आहे. जर आमच्याकडून लिखाणात काही चुकी झाली असेल किंवा आपणांस अजून काही सुचवायचा असेल तर खालील कमेंट बॉक्स मध्ये नक्की लिहा .